BREAKING

Jaunpur News: हर्षौल्लास के साथ मनाया गया तीन वर्ष के शानदार कार्यकालपूर्ण होने का जश्न

Jaunpur News: हर्षौल्लास के साथ मनाया गया तीन वर्ष के शानदार कार्यकालपूर्ण होने का जश्न

प्रभात उजाला ब्यूरो 
  • धार्मिक अनुष्ठान के साथ केक भी काटा गया

मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के शानदार यादगार तीन वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर उत्तर प्रदेश शासन के सहयोग से चतुर्दिक विकास को याद करते हुए नगरवासियों और क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ  जश्न मनाया गया । गुरुवार को देर शाम धार्मिक अनुष्ठान के साथ सुन्दर काण्ड पाठ के साथ  कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ और सभासदों तथा पालिका प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ केक काट कर विकास कार्यों को आगे भी अनवरत जारी रखने का पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि द्वारा संकल्प लिया गया।

प्रयागराज से चलकर आए संगीत कार्यक्रम को प्रस्तुत करने वालों ने भी एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमा बना दिया। खाटू श्याम जी के क्षेत्रीय भजन मण्डली ने शानदार भजनों पर झूम कर नृत्य किया । इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति जिला मंत्री सन्तोष मिश्रा पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह , पूर्व महामंत्री सुशील मिश्रा समेत भाजपा मण्डल अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता नगर के समस्त निर्वाचित एवं मनोनीत सभासदगण, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी , राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ल , अवर अभियन्ता प्रशान्त राय, अवर अभियन्ता ओम प्रकाश समेत समस्त कर्मचारीगण, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में नगर और क्षेत्रीय जनमानस ने कार्यक्रम में उपस्थित हो करपालिकाध्यक्ष, विकास पुरुष का हौसला बढ़ाया ।

 तीन ग्राम सभाओ का सम्पूर्ण भाग और अन्य ग्राम सभाओं का आंशिक भाग नगरीय क्षेत्र में जुड़ने से विकास के लिए बहुत सारे काम किया जाना था जिसके परिप्रेक्ष्य में पालिका प्रशासन ने अध्यक्ष एवं नगर के सभासदों के साथ मिलकर सुन्दर एवं चरणबद्घ योजना से कम किया । जिसका परिणाम महज तीन साल के भीतर ही लोगों को विकास की सुन्दर झलक के रूप में दिखने लगा ।

Jaunpur News: हर्षौल्लास के साथ मनाया गया तीन वर्ष के शानदार कार्यकालपूर्ण होने का जश्न

नगर के विकास की कड़ी में   बिजली जैसी मूलभूत व्यवस्था के लिए कई ट्रांसफार्मर तार और नया सब स्टेशन बनाए जाने का काम प्रगति पर है । व्यवस्था भगत सिंह वार्ड में सूर्य कुण्ड सरोवर एवं सुन्दर पार्क बनाया जा रहा है जिसपर विगत वर्ष छठ पूजा का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है । वेलवार रोड पर श्री मनोकामना सिद्ध  दक्षिणमुखी हनुमानजी मन्दिर का कायाकल्प किया जा रहा है जिसे आगामी कुछ दिनों में नगर की जनता को सौंप दिया जाएगा । धौरहरा वार्ड में बारह बीघे क्षेत्रफल में बन रहे श्री कान्हा गौशाला का निर्माण भी लगभग अन्तिम चरण में है जो नगरवासियों तथा क्षेत्रीय लोगों के लिए वरदान साबित होगा । 

विभिन्न सड़के, इंटरलॉकिंग  नालिया , प्रयागराज मार्ग तथा डाकबंगले से सतहरिया तक जलनिकासी हेतु बड़े नालों का निर्माण , पथ प्रकाश के लिए मुख्य सड़कों एवं आन्तरिक सड़को तथा गलियों में स्ट्रीट लाइट , सरोखनपुर वार्ड में मुख्य मार्ग पर तालाब का सुन्दरीकरण , सामुदायिक शौचालय तथा ओपन जिम का निर्माण सहित अन्य बहुत से विकास कार्य अनवरत जारी है जिसके द्वारा नगर को सजाया एवं सवारा जा रहा है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने नगरवासियों , पालिका परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों , सभासदों का ह्रदय से आभार जताते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही यह सम्भव हो सका है आप सभी इसी प्रकार से अपना स्नेह , प्यार और सहयोग बनाए रखें आगामी दिनों में इस नगर पालिका की गिनती प्रदेश की चुनिन्दा नगर पालिकाओं में होगी ।

Previous Post Next Post
DEEPAK SHUKLA

Deepak Shukla

Founder - Prabhat Ujala

Phone No : 9956212618, 8355053777, 94550537777

Amit Shukla

Amit Shukla

Co - Founder - Prabhat Ujala

Phone No : 9956212618, 8355053777, 94550537777