BREAKING

Janunpur News : नवनिर्मित कान्हा गौशाला का लोकार्पण आज - कपिल मुनि

लगभग पौने दो करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है आधुनिक कान्हा गौशाला

प्रभात उजाला नेटवर्क.........

कार्यकारी सम्पादक - अमित शुक्ला : 9956212618, 8355053777

मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । नगर पालिका परिषद क्षेत्र को छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने और गोवंश के संरक्षण के लिए नगर क्षेत्र के धौरहरा मोहल्ले में बनकर तैयार हुए आधुनिक कान्हा गौशाला का लोकार्पण आज शाम पाँच बजे विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ सम्पन्न होगा । उक्त जानकारी पालिकाध्यक्ष कपिल मुनि ने स्थानीय पत्रकारों को दी । उन्होंने बताया कि लगभग पौने दो करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित कान्हा गौशाला के प्रारम्भ होने से न केवल सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंश को आश्रय मिलेगा बल्कि किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान पर भी काफी हद तक लगाम लगेगी । 



पालिकाध्यक्ष कपिल मुनि ने बताया कि आधुनिक संसाधनों से युक्त कान्हा गौशाला में गोवंश के लिए पीने के पानी की उत्तम व्यवस्था तथा चारागाह की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है साथ ही निराश्रित गोवंशों को भीषण गर्मी , बरसात और ठण्ड के मौसम में आश्रय भी मिलेगा । उन्होंने बताया कि आज बुद्धवार को शाम पाँच बजे क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होने वाले लोकार्पण समारोह के बाद इसे आम जनता और गोवंश की सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित किया जाएगा । उन्हें क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों से लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है ।

Previous Post Next Post
DEEPAK SHUKLA

Deepak Shukla

Founder - Prabhat Ujala

Phone No : 9956212618, 8355053777, 94550537777

Amit Shukla

Amit Shukla

Co - Founder - Prabhat Ujala

Phone No : 9956212618, 8355053777, 94550537777