BREAKING

Jaunpur News : दीयों और झालर की रोशनी से गांव शहर जगमग बच्चों ने बनायी रंगोली , जलाई फुलझडियां




प्रभात उजाला नेटवर्क.....

 मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को प्रकाश पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । मुंगराबादशाहपुर ,मछलीशहर कस्बों सहित सुजानगंज ,बंधवा बाजार, मीरगंज, पवांरा, जंघई, गरियांव, बरईपार, सरायबीका बाजारों में सुबह से ही दुकानदारों ने मिठाई और पटाखों, मोमबत्ती,लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की बिक्री के लिए सड़क किनारे दुकानें सजा दी थी जहां पूरे दिन खरीदारी चलती रही । मछलीशहर कस्बे में जंघई तिराहे, सुजानगंज और बरईपार तिराहे तथा मड़ियाहूं चौराहे पर पूरा मेले जैसा दृश्य दिख रहा था , मुंगराबादशाहपुर कस्बा तो पूरे दिन लोगों से भरा रहा । शाम होते ही ग्रामीण इलाकों में माताए बहने मन्दिरों , घरों ,खेत खलिहानों सब जगह दीप जलाए । 





कस्बों और बाजारों में लोगों ने दुकानों पर विद्युत झालरों से शानदार लाइटिंग किया । दुकानों में काम करने वाले लोगों को मिठाईयां उपहार के तौर पर दीं । घरों में पकवानों सहित देशी सूरन की सब्जी बनी हुई थी । बाजारों में पहाड़ी सूरन 50 रुपए किलो था वहीं देशी सूरन की बिक्री 100 रुपए किलो की दर से जमकर हुई । शाम होते ही बच्चों के चेहरे पर गजब की मुस्कान थी नए-नए परिधान पहनकर बच्चे घरों में रंगोलियां बनाए और पटाखें तथा फुलझडियां जलाने में जुट गए । घरों में लक्ष्मी गणेश की पूजा का सिलसिला देर रात तक जारी रहा ।



Previous Post Next Post
DEEPAK SHUKLA

Deepak Shukla

Founder - Prabhat Ujala

Phone No : 9956212618, 8355053777, 94550537777

Amit Shukla

Amit Shukla

Co - Founder - Prabhat Ujala

Phone No : 9956212618, 8355053777, 94550537777