BREAKING

बोर्ड की बैठक में कई प्रस्ताव को मिली मिनी सदन की मंजूरी



प्रभात उजाला नेटवर्क 

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर । नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर कीें बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि की अध्यक्षता में नगर पालिका प्रांगण स्थित स्वामी विवेकानन्द सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई । राष्ट्रगान के उपरान्त विगत कार्यवाही की पुष्टि के साथ बोर्ड बैठक प्रारम्भ हुयी । बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ होने पर उपस्थित सभासदगणों द्वारा अपने वार्डो से सम्बन्धित विकास कार्य हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए । 

बैठक में आगामी 14 व 15 नवम्बर 2026 को वार्ड भगत सिंह के सूर्य कुण्ड तालाब पर छठ पूजा कार्यक्रम के आयोजन एवं 24 नवम्बर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन वार्ड बहोरिकपुर के दक्षिणमुखी हनुमान मन्दिर पर देव दीपावली मनाए जाने सम्बन्धी प्रस्तुत प्रस्ताव पर बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान किया गया साथ ही जनसुविधा हेतु एक शव वाहन क्रय किए जाने व नगर के विभिन्न वार्डो में हाईमास्ट लगाए जाने सम्बन्धी प्रस्ताव पर भी वोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान किया गया । 

नगर के विभिन्न वार्डो के भवन नामान्तरण/संशोधन सम्बन्धी पत्रावलियों पर विचार करते हुए बोर्ड द्वारा नामान्तरण हेतु स्वीकृति प्रदान किया गया । नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में अखिलेश तिवारी अधिशासी अधिकारी, ओम प्रकाश अवर अभियन्ता (जल), प्रशान्त राय अवर अभियन्ता(सिविल), रामानुज शुक्ला राजस्व निरीक्षक सहित 27 सभासदगण उपस्थित रहें ।



Previous Post Next Post
DEEPAK SHUKLA

Deepak Shukla

Founder - Prabhat Ujala

Phone No : 9956212618, 8355053777, 94550537777

Amit Shukla

Amit Shukla

Co - Founder - Prabhat Ujala

Phone No : 9956212618, 8355053777, 94550537777