BREAKING

शिक्षक सम्मान समारोह में गुरुओं को किया गया सम्मानित




प्रभात उजाला नेटवर्क........

शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता है -डा. अमित राय

सुजानगंज , जौनपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के प्रणवम एम्पायर सुजानगंज में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक एवार्ड से तीस शिक्षकों को कांग्रेस पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित राय जी के द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा.अमित राय ने शिक्षकों को देश की आधारशिला बताते हुए कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता है।



 शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश को सही मार्ग दिखाती है, शिक्षकों कि सम्मान देश का सम्मान है। कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा अपने गुरुओं द्वारा दी गयी शिक्षा का सही अनुकरण कर देश और राष्ट्र के प्रगति में योगदान देना चाहिए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


 ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुजानगंज के अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वित्तविहीन प्रबंधक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश सिंह, मुरारी सिंह, श्याम शंकर उपाध्याय, सन्तोष पटेल, अजीत शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के सचिव इरशाद खान राजू, राजकुमार गुप्ता, धीरज उपाध्याय, विनय मिश्रा, प्रियंका सिंह, मुहम्मद ताहिर, दिव्या तिवारी, लोकेश दुबे, विनय मिश्रा, विश्वनाथ गौतम, विनोद पटेल, अजय प्रताप पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।


Previous Post Next Post
DEEPAK SHUKLA

Deepak Shukla

Founder - Prabhat Ujala

Phone No : 9956212618, 8355053777, 94550537777

Amit Shukla

Amit Shukla

Co - Founder - Prabhat Ujala

Phone No : 9956212618, 8355053777, 94550537777