BREAKING

बेटी और बहू का एक साथ हुआ पीसीएस में चयन

प्रभात उजाला नेटवर्क 

कार्यकारी सम्पादक : अमित शुक्ला : 9956212618

समूचे परिवार एवं गाँव मे खुशी की लहर

बेटी बनी डिप्टी एसपी तो बहू ने वाणिज्यिक कर अधिकारी बनकर बढाया परिवार एवं समूचे क्षेत्र का सम्मान

मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के बरजी गाँव निवासी सेवा निवृत्त अपर श्रमायुक्त के छोटे भाई अखिलेश शुक्ल के घर उस समय खुशियाँ छा गई जब एक साथ बेटी और बहू दोनों ने पीसीएस का परिणाम घोषित होने पर सफलता हासिल के परिवार सहित समूचे क्षेत्र का सम्मान बढाया । बताते हैं कि क्षेत्र के बरजी गाँव निवासी शेष धर शुक्ल प्रदेश सरकार के श्रम विभाग में कार्य करते हुए अपर श्रमायुक्त पड़ से अवकाश ग्रहण किया । उनके दूसरे नम्बर के भाई के0के0 शुक्ल भी सहायक निबन्धक पंजीयन से अवकाश ग्रहण किया ।




 तीसरे नम्बर के भाई अखिलेश शुक्ल जो सीनियर आडीटर सीडीए पेन्शन प्रयागराज से अभी हाल ही में सेवा निवृत्त हुए आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा के घोषित हुए परिणाम में उनकी बेटी आकृति शुक्ला ने डिप्टी एसपी पद पर चयनित हुई जबकि बहू श्रेया   वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर चयनित हुई । परिवार में बेटी और बहू के इस प्रतिष्ठित परीक्षा में एक साथ चयनित होने से परिवार सहित पूरे गाँव में एक साथ होली दीवाली जैसा माहौल बन गया । गाँव सहित आसपास क्षेत्र के लोग भी घर पर पहुँच कर बधाई दे रहे हैं । बेटी और बहू दोनों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पूर्वजों का आशीर्वाद एवं परिवार द्वारा लगातार दिए गए प्रोत्साहन को दिया । दोनों ने बताया कि यदि परिवार के प्रत्येक सदस्यों द्वारा हमें प्रोत्साहित करते हुए हमें सहयोग न दिया गया होता तो आज हमें यह सफलता न प्राप्त होती । बहरहाल परिवार में मिली इस सफलता से जहाँ एक तरफ परिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं वही समूचे गाँव के लोगो सहित आसपास के क्षेत्रवासी भी एक साथ मिली इस दोहरी सफलता से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं ।

Previous Post Next Post
DEEPAK SHUKLA

Deepak Shukla

Founder - Prabhat Ujala

Phone No : 9956212618, 8355053777, 94550537777

Amit Shukla

Amit Shukla

Co - Founder - Prabhat Ujala

Phone No : 9956212618, 8355053777, 94550537777