प्रयागराज : गंगानगर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव के समीप सोमवार सुबह करीब 7:45 बजे स्कूली छात्रों से भरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
सूचना पर पहुंची थरवई पुलिस की मदद से घायल छात्रों को बहरिया सीएससी अस्पताल ले जाया गया जानकारी के अनुसार शिव सेवा इंटर कॉलेज बसमहुआ के है और यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने के लिए बाबू जे आर डी पाल इंटर कॉलेज थरवई जा रहे थे। बस में सवार पांच छात्रों बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें तीन छात्रों के पैर टूट गया है। दो अन्य छात्रों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बस चालक भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। तीन घायलों को बहरिया सीएचसी भेजा गया, जबकि दो छात्रों का तकिया चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा फाफामऊ सहसो फोरलेन बेरूई गांव के समीप ट्रक डिवाइडर कट से मोड रहा था। बस ओवर स्पीड में थी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और विद्यालय के शिक्षक घटनास्थल पर पहुंचे।
